
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के दुर्गा पूजा को बिष्टुपुर स्थित जी टाउन मैदान का दुर्गा पूजा माना जाता है. टाटा स्टील के कर्मचारियों के इस पूजा में महासप्तमी के दिन सुबह के वक्त टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट उत्तम सिंह, चीफ कोक प्लांट रंजन सिंह के अलावा मंत्री सह क्षेत्र के विधायक सरयू राय, जुस्को यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया. मंत्री सरयू राय ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उदघाटन किया. इस मौके पर पूजा कमेटी के चेयरमैन दिनेश सोंथालिया ने सारे अतिथियों का स्वागत किया.



