
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो इलाके में मई 2017 में हुए दंगा के मामले के आरोपी टिंकू उर्फ मोहम्मद महबूब को मानगो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. करीब दो साल के बाद उसको गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि मानगो थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी थी. इसके बाद लगातार दंगा हो गया था. इस दौरान पुलिस पर भी हमला किया गया था. इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, लेकिन टिंकू उर्फ मोहम्मद महबूब फरार था. जवाहरनगर निवासी मोहम्मद मुन्ना का पुत्र महबूब की तलाश में पुलिस लगातार गुप्तचरों को लगायी हुई थी, लेकिन वह फरार चल रहा था. अंतत: उसको गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया.



