
जमशेदपुर : जमशेदपूर पूर्वी के विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर कई सारे विकास कार्य होने है. इसको लेकर उनके जनसुविधा के विधायक प्रतिनिधि हरेराम सिंह ने पहल शुरू की है, जिसके तहत कई सारे कार्य किये जायेंगे. इसको देखते हुए कई इलाकों का दौरा टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी (जुस्को) के अधिकारियों ने दौरा किया. इन अधिकारियों ने बारीडीह बस्ती, बजरंग चौक, हरिमैदान, भोजपुर कॉलोनी, बागुननगर, जहिराटोला, बिरसानगर, सिदगोड़ा, एग्रिको, सीतारामडेरा के विभिन्न सड़क एवं नालियों का सर्वे किया गया. जनता हित मे बहुत जल्द इन कार्यो का निष्पादन किया जायेगा. इस दौरान कंपनी के अधिकारी अर्जुन विद्यार्थी और शुभांकर पोद्दार जबकि विधायक प्रतिनिधि हरेराम सिंह, सुधीर, काशीनाथ, अशोक, मृत्युंजय पांडेय, गौतम धर, भूपेश, संजय झा, मार्टिन, भागवत आदि लोग साथ मे थे. इसके तहत अभी बारीडीह से मर्सी चौक से बजरंग चौक होते हुए हरिमैदान तक सड़क और नाली का चौड़ीकरण कार्य होगा. इसके अलावा बारीडीह बस्ती स्थित हरि मैदान से भोजपुर कॉलोनी पार्क तक सड़क और नाली का चौड़ीकरण, बिरसानगर जोन नंबर 1 बी में बिरसा सेवा दल कार्यालय, माया कांप्लेक्स से शिशु मंदिर स्कूल तक सड़क बनाने, बारीडीह, बागुननगर, कालीमंदिर से बारीडीह बस्ती बजरंग चौक तक सड़क का निर्माण, सीतारामडेरा न्यू ले आउट स्थित सड़क का चौड़ीकरण करने, बारीडीह मर्सी अस्पताल के सामने स्थित जाहिराटोला में स्थित दो सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण कार्य करना, एग्रिको शिव सिंह बगान स्थित बचे हुए मुख्य नाले का निर्माण कार्य कराया जाना है.





