
जमशेदपुर: जमशेदपुर से सटे चांडिल थाना अंतर्गत एनएच33 पर चिल्गू के पास एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े हाइवा से जा टकराई. इस घटना में बाइक सवार सुजीत महतो और अमित महतो घायल हो गए. दोनों चांडिल के घोड़ानेगी के रहने वाले है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. सुजीत के सिर पर गंभीर चोट आई है जबकि अमित को हल्की चोट आई है. घायल अमित ने बताया कि बाइक वह चला रहा था. दोनों अपने काम से जा रहे थे. चिलगू के पास सड़क किनारे एक हाइवा खड़ी थी. बाइक अनियंत्रित होकर हाइवा से जा टकराई.





