जमशेदपुर : विकास की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को बिरसानगर मंडल क्षेत्र में विधायक निधि से स्वीकृत 34 लाख रुपये से अधिक राशि की विभिन्न विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया. समारोह के दौरान जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया, उनमें बिरसानगर जोन-6 में तमाडिया सरकारी स्कूल से बागची दुकान होते हुए बुधराम खालकों के सामने वाला नाला तक नाली निर्माण कार्य शामिल है, जिसकी लागत 11,17,695 रुपये है. जोन-5 के हरि मंदिर क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 5,09,825 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. जोन-4 में सड़क मरम्मत कार्य हेतु 3,45,155 रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि जोन-1 में इंडियन गैस गोदाम के सामने सड़क की मरम्मत का कार्य 4,08,815 रुपये की लागत से किया जाएगा. जोन-2 ए में मुकेश के घर से शर्मा जी के घर तक नई सड़क का निर्माण 5,29,450 रुपये की लागत से होगा. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं जोन-1 बी में जयदीप डे के घर से अशोक खामरूई के घर तक तथा मनीराम के घर से ईचा गुद्ध के घर तक नाली निर्माण कार्य 5,06,225 रुपये की लागत से संपन्न होगा. समारोह में क्षेत्र के नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित दिखे. इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, मंडल अध्यक्ष बबलू गोप समेत बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं आमजन उपस्थित रहे. वहीं, शिलान्यास के दौरान क्षेत्र की अन्य आवश्यकताओं को भी चिन्हित किया गया. इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि क्षेत्र के हर गली और हर मोहल्ले तक मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, नाली, जल निकासी व स्वच्छता सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है. विकास कार्यों को लेकर वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगी. (नीचे भी पढ़ें)
कहा कि विधानसभा क्षेत्र में किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही, मंडल क्षेत्र में अन्य आवश्यक कार्यों को भी चिन्हित किया गया है और जल्द ही उन पर भी कार्य आरंभ किया जाएगा. इस दौरान मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, जितेंद्र मिश्रा, बोल्टु सरकार, चंदू दास, अनूप टोप्पो, सुनील सिंह, सत्यनारायण पाल, खोखन पांडेय, मनीष पांडेय, सुजीत धारा, अनूप पांडेय, तापस कर्मकार, अविनाश विकास दे, निर्मल हेंब्रम, मोहन पांडेय, सुमन बनर्जी, उर्मिला दास, सुशीला साहू, कृष्णा पासवान, ममता भूमिज, चित्रलेखा, बलजीत सिंह, बापन बनर्जी, रतन साहू, रुपू साहू, रवि दत्त, भानु प्रकाश, मिरिंडा नाग, अजय लोहार, नायक बाबू, सुषमा इक्का, बाबू नायक, बबलू नायक, रोजलिंग खालखो और गणेश मुर्मू व अन्य मौजूद रहे.




