शार्प भारत डेस्क : भारत में यूपीआई की सर्विस एक बार फिर से ठप पड़ गयी थी, जो बीते 15 दिन में अब तक का यह तीसरी बार हुआ है. जहां यूपीआई की सर्विस ठप होने से ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. अचानक आई खराबी ने फोन पे, गूगल पे और पेटीएम जैसे लोकप्रिय एप्स के जरिये लेन देन करने वाले लोगों और व्यापारियों दोनों को बुरी तरह प्रभावित किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने देशभर में यूपीआई सेवा में आई रुकावट को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है. एनपीसीआई का कहना है कि “इस समय कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहा है. जिसकी वजह से कुछ यूपीआई लेन देन आंशिक रूप से असफल हो रहे है. हम इस समस्या को हल करने के लिए काम कर रहे और आपको लगातार अपडेट देते रहेंगे. हमे हुई असुविधा के लिए खेद है.” (नीचे भी पढ़ें)
तीन घंटे तक ठप रहा यूपीआई पेमेंट : डिजिटल पेमेंट में शनिवार सुबह 11.30 बजे के बीद से यूपीआई ट्रांजेक्शन फेल होने की शिकायते लगातार आती रही, जिससे करीब तीन घंटे तक ट्रांजेक्शन प्रभावित रहा.
15 दिन में तीसरी बार ठप पड़ी सेवा : डिजिटल पेमेंट में यूजर्स को तीसरी बार यह परेशानी झेलनी पड़ी है. इससे पहले 26 मार्च और 2 अप्रैल को भी शिकायते दर्ज की गयी थी.




