जमशेदपुर : ईद के मौके पर टाटा स्टील के मैनेजर हेल्थ एंड वेलनेस स्पोर्ट्स डिवीजन, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाडी और अंतरराष्ट्रीय हैंड बॉल कोच हसन इमाम मल्लिक के घर पर ईद के मौके पर गणमान्य लोग जुटे और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी. (नीचे भी पढ़ें)
इनमें मुख्य रूप से आदित्यपुर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह, फरजान हिरजी चीफ स्पोर्ट्स और ग्रेट गोल्फर सह इंडियन गोल्फ के उपाध्यक्ष, अधिवक्ता संजय कुमार, संजीव महतो आदि शामिल रहे. पुरेंद्र ने ईद के मौके पर कहा कि विश्व और देश में अमनोअमान बहाल रहे. राज्य में खुशहाली बनी रहे. इस मौके पर झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन और उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव को बधाई देते हुए राज्य की तरक्की में अहम योगदान देने की दुआ मांगी. साथ ही इस मौके पर राज्य के मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी.











