जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में आपसी रंजिश को देखते हुए रेलवे पुलिस द्वारा स्कैप टाल और अवैध निर्माण को मंगलवार की सुबह ध्वस्त किया गया. वहां लगातार नशेड़ियों का जमावड़ा लगा होता था. जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे पुलिस द्वारा अवैध निर्माण और स्कैप टाल को शांति पूर्वक हटाया गया. गौरतलब है कि इससे पूर्व बर्मामाइंस के मुस्लिम बस्ती में आपसी रंजिश में शाहिद उर्फ लिकड़ी नामक युवक को गोली लगी थी. जो घायल हो गया था.(नीचे भी पढ़े)
उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी. वहीं पुलिस ने फायरिंग करने वाले मोहम्मद शाहिद और मोहम्म अफजल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. वहीं वहां लगातार अपराधिक मामले सामने आते रहे है. जिसमें पुलिस बल की सहायता से रेलवे पुलिस ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है.(नीचे भी पढ़े)
वहीं लोगों का कहना है कि रेलवे द्वारा इसकी पहले सूचना नहीं दी गयी थी. बिना सूचना के ही अवैध निर्माण को तोड़ा गया है. वहीं रेलवे पुलिस ने बताया कि वे लगातार रेलवे की जमीन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. वहीं इससे पूर्व भी जुगसलाई, बागबेड़ा समेत कई जगहों पर रेवले द्वारा अतिक्रमण को हटाया गया.



