
जमशेदपुर : महात्मा गांधी मेमोरियल सोसायटी ने अंचलाधिकारी (सीओ) को ज्ञापन सौंप कर भूमि माफियाओं द्वारा सार्वजनित मैदान का अतक्रिमण किये जाने का विरोध तथा सीमांकन तिथि को रद्द करने की मांग की है. इस संबंध में सोसाइटी के लोगों ने सीओ से मिल कर एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि सोपोडेरा गांधी मैदान को लगभग 60 वर्षों से अगल-बगल के ग्रामीण लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम खेलकूद और शादी विवाह के उपयोग के लिए भूमि माफिया से बचा कर रखा गया है। इस मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा भी है। साथ ही 2 पंचायत मंडप और सामुदायिक विकास भवन भी है। इस मैदान में हर साल टुसू मेला और अन्य तरह की सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञापन में बताया गया है कि मैदान के खतियान धारी के द्वारा गांव वालों को मौखिक रूप से यह मैदान सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल कूद कार्यक्रम और अन्य तरह कार्यक्रम के लिए दिया हुआ था, लेकिन अभी खतियान धारी के अपने वंशज नहीं दूर के वंशज लोग फर्जी वंशज बनकर इस जमीन को हड़प कर भू माफियाओं के द्वारा बेचने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके विरोध में ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम वासियों के समक्ष ग्राम सभा के द्वारा इसका निर्णय लिया जाए और जमीन सीमांकन की तिथि को रदद किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में मुखिया उमेश पुराण, प्रकाश शांडिल, राजेश सामंत,राम मुखी, पी के करुवा,बबलू करूवा,भूपति सरदार,कामदेव महतो,मंगल मुखी,सपन करुवा,ईशु करवा, प्रभु राम मुंडा, रामाकांत करवा, शिव कुमार सिंह, मधुसूदन मुंडा,शंभू कुमार,छोटे सरदार,किसनों हेंब्रम आदि शामिल रहे।




