जमशेदपुर : राज्य के ग्रेजुएट युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से दिया जा रहा है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी(863 पद), कनीय सचिवालय सहायक(335 पद), श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी(183 पद), प्लैनिंग असिस्टेंट(5 पद), प्रखंड कल्याण पदाधिकारी(195 पद), प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी(252 पद) और अंचल निरीक्षक कानूनगो(185 पद) के लिए विज्ञापन जारी किया है. स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 20 जून से हो रही है. वहीं अंतिम तिथि 21 जुलाई निर्धारित की गई है. 23 जुलाई तक फोटो और सिग्नेचर अपलोड किए जा सकेंगे. आवेदन में किसी तरह की सुधार 25 जुलाई से 27 जुलाई के बीच आवेदक कर सकते है. अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट होगी. परीक्षा के प्रारुप की बात करे तो ओएमआर आधारित परीक्षा ली जाएगी. लिखित परीक्षा के पहले चरण में तीन पेपर होंगे. पहला पेपर भाषा ज्ञान पर आधारित होगी. दूसरे पेपर में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा को होगा और तीसरा पेपर सामान्य ज्ञान का होगा.



