
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उत्पाद विभाग ने सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर बुधवार को परसुडीह, सुंदरनगर और पोटका में छापामारी की है. उत्पाद विभाग की टीम ने परसुडीह के नामोटोला व सरजामदा, सुंदरनगर के टुइला-लायलम में छापामारी की है. इसके अलावा पोटका थाना क्षेत्र के लोवाडीह में भी छापामारी की है. इस दौरान, अवैध शराब की चार भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. एक भट्टी के संचालक को गिरफ्तार किया गया है. संचालक प्रदीप सिंह को सुंदर नगर थाना क्षेत्र के टुइला लायलम से गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया. 3 भट्टी संचालक फरार हो गए. उनके खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है.




