
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल की स्वीकृति के बाद मोर्चा की बिरसानगर, असोनबनी, कोवाली, गोविंदपुर व सोनारी मंडल का विस्तार किया गया है. बिरसनगर मंडल अध्यक्ष मनीष पांडे, उपाध्यक्ष कुश, महामंत्री तुलबिर थापा, विशाल, मंत्री राहुल प्रसाद, अनूप थापा, कोषाध्यक्ष कुमार गौरव, आसनबनी मंडल अध्यक्ष गणेश चंद्र भकरा, उपाध्यक्ष अजीत भगत, नेपाल महतो, महामंत्री मनबोध गोप, मंत्री मनहर भगत, कोषाध्यक्ष सनातन गोप, कोवाली मंडल अध्यक्ष सुधीर बारीक, उपाध्यक्ष प्रकाश सरदार, बारिन मंडल, महामंत्री समीर सूरज, मंत्री राहुल अंजन, कोषाध्यक्ष जहराल सरदार, गोविंदपुर मंडल इंदरजीत सिंह उपाध्यक्ष, आशुतोष सिंह, पंकज सिंह, महामंत्री बिपिन कुमार सिंह, धीरज शर्मा मंत्री, अजिश्नु कुमार, चंदन सिंह, कोषाध्यक्ष संभू सोलंकी, सोनारी मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी, उपाध्यक्ष प्रियदर्शी रोहित पांडे, महामंत्री दीपक नाग, प्रीतम जैन, मंत्री विष्णु हरिपाल, आशीष कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र को बनाया गया है. मंडल कमेटी के विस्तार पर अमित अग्रवाल ने कहा कि जनसेवा और विकास भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रतिबद्वता है. उन्होंने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं से निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपील की है.





