
जमशेदपुर : एनएसयूआई के सात नेताओं के निष्कासन के मुद्दे को लेकर राजनीतिक गलियारा काफी गर्माया हुआ है. जय श्रीराम का पोस्ट करने के कारण यह कार्रवाई करने की बातें सामने आयी थी. हिन्दू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल ने कहा है कि पूर्वी सिंहभूम जिला एनएसयूआई के अधिकारिक ग्रुप में जय श्री राम बोलने पर सात कार्यकर्ताओं का निष्कासन दुर्भाग्यपूर्ण और दुःखद है. हिन्दू जागरण मंच ने ऐसी कार्रवाई को तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाला बताया. उन्होंने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के बाद अब झारखंड में भी कांग्रेस पार्टी को जय श्री राम के नारे से आपत्ति हो गयी है. यह कार्रवाई दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की कितनी बड़ी पोषक है. यह निष्कासन दरसते है कि कांग्रेस की सोच सच मे इटली वादी सोच है। जिस संघटन का जिला अध्यक्ष ही क्रिश्चियन हो वो राम नाम का क्या महत्व समझेगा।






