• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, July 28, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand Rajya Sabha Elections- झारखंड राज्यसभा चुनाव में पांच प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खरीदने से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, झामुमो ने वैद्यनाथ राम को उतारा, कांग्रेस से प्रणव झा, डॉ गौरव वल्लभ को भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने की चर्चा, परिमल नाथवानी व साईं विजय रेड्डी ने भी खरीदे परचे

Jharkhand Rajya Sabha Elections- झारखंड राज्यसभा चुनाव में पांच प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खरीदने से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, झामुमो ने वैद्यनाथ राम को उतारा, कांग्रेस से प्रणव झा, डॉ गौरव वल्लभ को भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने की चर्चा, परिमल नाथवानी व साईं विजय रेड्डी ने भी खरीदे परचे
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव को लेकर झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी अचानक तेज हो गई है. इस चुनाव के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों, सत्तारूढ़ झामुमो, इंडिया गठबंधन की उसकी सहयोगी कांग्रेस एवं प्रमुख विपक्षी दल भाजपा तो पहले से चुनावी बिसात पर गोटियां सेट कर ही रहे थे, लेकिन अब दो अन्य प्रत्याशियों के अचानक चुनाव मैदान में कूद पड़ने से राज्य का राजनीतिक माहौल अचानक गड्ड-मड्ड हो गया-सा लगने लगा है. हालात ये हैं कि झारखंड की राजनीति के बड़े जानकार भी वर्तमान चुनावी माहौल पर फिलहाल कोई टिप्पणी करने से बचते दिख रहे हैं. फिलहाल स्थिति यह है कि झामुमो सुप्रीमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिलहाल अपने सारे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर पार्टी नेताओं के साथ चुनावी रणनीति तैयार करने में लग गए हैं. उधर कांग्रेस की ओर से झारखंड के लिए नामित चुनाव प्रभारी मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल एवं अजय शर्मा भी चुनावी गणित सुलझाने के लिए रांची पहुंच चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी रांची में डेरा डाल चुके हैं. बाकी दो निर्दल प्रत्याशी किस रूप में कौन बिसात बिछा रहे हैं, यह अभी साफ नहीं है.(नीचे भी पढ़े)


बता दें कि पूर्व झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन एवं भाजपा के दीपक प्रकाश का कार्यकाल समाप्त होने के कारण रिक्त हुई दोनों राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए आगामी 8 जून को नामांकन की अंतिम तिथि है, जबकि आगामी 18 जून को मतदान होना है. 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में सत्तारूढ़ झामुमो सरकार को कुल 56 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जिनमें से 34 विधायक अकेले झामुमो के हैं. गठबंधन के दूसरे घटक कांग्रेस के पास कुल 16 विधायक हैं, जबकि अन्य घटकों के कुल छह विधायक हैं. दूसरी ओर प्रमुख विपक्षी एनडीए गठबंधन के पास कुल 24 विधायक हैं.वर्तमान राज्यसभा उप चुनाव के लिए सबसे पहले इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के रूप में बोकारो के प्रणव झा के नाम की घोषणा की, जिसको लेकर गठबंधन के दो प्रमुख घटकों कांग्रेस व झामुमो में ही ठन गई और शुक्रवार को झामुमो ने कांग्रेस पर एकतरफा प्रत्याशी घोषित करने का आरोप लगाते हुए राज्य की दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी. यह अलग बात है कि शनिवार को झामुमो ने अब तक वैद्यनाथ राम के रूप में एक ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है. हालांकि पार्टी ने स्पष्ट रूप से यह नहीं कहा कि दूसरी सीट पर प्रत्याशी देगा या गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा को समर्थन देने की घोषणा भी नहीं की है.(नीचे भी पढ़े)


दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जमशेदपुर एक्सएलआरआइ के प्राध्यापक एवं पार्टी नेता डॉ गौरव वल्लभ को अपना प्रत्याशी घोषित किये जाने की प्रबल संभावना के मद्देनजर राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं. लेकिन आज पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रमुख उद्यमी परिमल नाथवानी एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम वाइएसआर रेड्डी की पार्टी के सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद वाइ साईं विजय रेड्डी ने नामांकन पत्रों की खरीद कर उससे भी बड़ा धमाका कर दिया है. इन दोनों के चुनाव मैदान में कूदने से चुनावी माहौल ने अचानक अलग रूप ले लिया है. इनकी उपस्थिति से राज्यसभा चुनाव के मतदाताओं का अंकगणित अबूझ पहेली बन गया है.बताते चलें कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते समय प्रत्याशी के प्रस्तावक के रूप में 9 विधायकों की आवश्यकता होती है. झामुमो, कांग्रेस एवं भाजपा के पास तो इसके लिए विधायकों की पर्याप्त संख्या है, लेकिन बाकी के दो निर्दलीय प्रत्याशी किन विधायकों के बूते पर मैदान में उतर रहे हैं इसका खुलासा होना अभी बाकी है. (नीचे भी पढ़े)

इस चुनाव में भाग लेनेवाले मतदाताओं के रुख का पता तो मतदान के बाद ही हो सकेगा. विधानसभा में झामुमो के 34 विधायक होने के कारण उसके एक प्रत्याशी की जीत तो पक्की मानी जा रही है, इसके बाद भी पार्टी के 6 विधायक अतिरिक्त रहेंगे. कांग्रेस पार्टी ने इन 6 अतिरिक्त विधायकों सहित इंडिया गठबंधन के अन्य विधायकों के बल पर ही अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा है. दूसरी ओर 24 विधायकों वाली भाजपा को अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए 4 अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी.इन परिस्थितियों में राज्य सभा की दूसरी सीट का चुनावी ऊंट किस करवट बैठेगा, यह अनुमान लगा पाना कठिन हो रहा है.वैसे भी झारखंड में राज्य सभा के चुनाव का इतिहास रोचक रहा है और 2012 के राज्यसभा चुनाव के दौरान सामने आये कैश कांड तो प्रसिद्ध ही है, जब विधायकों को देने के लिए लाये जा रहे दो करोड़ से अधिक रुपये पकड़े गए थे और इसी के कारण मतदान ही रद्द हो गया था. निर्दल प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से इस बार के चुनाव में भी धन बल के प्रभावी रहने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

उद्योगपति परिमल नाथवानी की इंट्री से रोचक हुआ राज्यसभा चुनाव
रांची: झारखंड राज्यसभा चुनाव में उद्योगपति परिमल नाथवानी की इंट्री से नया रोमांचक हो गया है. उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप मे पर्चा खरीद लिया है. विदित हो कि नाथवानी पहले भी झारखंड से राज्यसभा जा चुके है. अब यह माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें सपोर्ट करेगी. अगर उन्होंने दो तीन वोट किसी तरीके से अपने पक्ष में कर लिया तो कांग्रेस प्रत्याशी की हार हो सकती है. नाथवानी के मैदान में उतरने के बाद राज्यसभा चुनाव में खरीद फरोख्त की संभावना बढ़ गयी है. इस चुनाव में कोई भी किसी को वोट कर सकता है. लेकिन कोई भी पार्टी लाइन से अलग होकर वोट करेगा, यह समझना अधिक मुश्किल नहीं है. जानकार सूत्रों का कहना है कि उद्योगपति परिमल नाथवानी फिलहाल झारखंड में ही डेरा जमाए हुए है.

ADVERTISEMENT

साईं विजय रेड्डी की इंट्री से नए समीकरण के आसार
रांची: झारखंड राज्यसभा चुनाव में दूसरे उद्योगपति वाई साईं विजय रेड्डी की भी इंट्री से मामला और रोमांचक होता नजर आ रहा है. उन्होंने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में पर्चा खरीदा है. विदित हो कि साईं विजय रेड्डी भी आंध्रप्रदेश से राज्यसभा सदस्य है. वे वाईएस राजशेखर रेड्डी के पार्टी के समय आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे. वैसे भी आंध्र प्रदेश की राजनीति में रेड्डी बंधुओं की काफी चलती है. यह सर्वविदित है. वे इस बार राज्यसभा सदस्य के लिए झारखंड का रुख किए है. इन्हें किस पर भरोसा है कहना मुश्किल है. लेकिन जब रुख किए है तो कोई सुराख तो होगा. साईं विजय रेड्डी के इंट्री से खरीद फरोख्त की संभावना प्रबल दिखती है. भाजपा के विधायकों को तोड़ना बड़ी मुश्किल काम है. बचे कांग्रेस या झामुमो के विधायक. झामुमो का तो एक सीट पक्का है. लेकिन दूसरे सीट के लिए महागठबंधन के लिए मुश्किल काम होता नजर आ रहा है.

इन लोगों ने खरीदा पर्चा: प्रणव झा-कांग्रेस, बैजनाथ राम- झामुमो, गौरव वल्लभ-भाजपा संभावित,परिमल नाथवानी-निर्दलीय, साईं विजय रेड्डी- निर्दलीय

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur rural villagers protest : ओड़िया पंचायत के ग्रामीणों ने पत्थर खदान के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन, खनन कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग, देखिए – video
खबर

Jamshedpur rural villagers protest : ओड़िया पंचायत के ग्रामीणों ने पत्थर खदान के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन, खनन कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग, देखिए – video

July 28, 2026
Tatanagar railway encroachment removal drive : बारीगोड़ा में रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अवैध कब्जाधारियों को दिया नोटिस, 15 दिनों में खाली करने का आदेश
खबर

Tatanagar railway encroachment removal drive : बारीगोड़ा में रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अवैध कब्जाधारियों को दिया नोटिस, 15 दिनों में खाली करने का आदेश

July 28, 2026
Jamshedpur rural elephant terror : चाकुलिया में गजराज क्षेत्र में यमराज बन कर रहे हैं विचरण, कई ग्रामीणों की गई जान
खबर

Jamshedpur rural elephant terror : चाकुलिया में गजराज क्षेत्र में यमराज बन कर रहे हैं विचरण, कई ग्रामीणों की गई जान

July 28, 2026
Next Post
jharkhand congress- झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अलर्ट, पर्यवेक्षक भूपेश बघेल व अजय शर्मा पहुंचे रांची, कांग्रेसियों ने दिखायी एकजुटता

jharkhand congress- झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अलर्ट, पर्यवेक्षक भूपेश बघेल व अजय शर्मा पहुंचे रांची, कांग्रेसियों ने दिखायी एकजुटता

BJP national president in ranchi- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत

BJP national president in ranchi- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत

west singhbhum mp meeting- यातायात सुगम बनाने के लिए एनएच अन्तर्गत सभी रेलवे क्रॉसिंग पर करें रोड ओवरब्रिज का निर्माण: जोबा माझी, सांसद की अध्यक्षता में पहली बार जिले में आयोजित हुई त्रिस्तरीय उच्च समीक्षा बैठक, डीसी, डीआरएम सहित एनएच के अधिकारी रहे उपस्थित

west singhbhum mp meeting- यातायात सुगम बनाने के लिए एनएच अन्तर्गत सभी रेलवे क्रॉसिंग पर करें रोड ओवरब्रिज का निर्माण: जोबा माझी, सांसद की अध्यक्षता में पहली बार जिले में आयोजित हुई त्रिस्तरीय उच्च समीक्षा बैठक, डीसी, डीआरएम सहित एनएच के अधिकारी रहे उपस्थित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur CISCE zonal cricket trials : ‘गो ग्रीन’ संदेश के साथ मैदान में उतरा केएसएमएस, सीआइएससीइ क्रिकेट ट्रायल में 9 खिलाड़ी रीजनल में चयनित

Saraikela chandil drowning case : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, दिल्ली का रहने वाला था चालक

Jamshedpur rural incident : पटमदा के बाद गालूडीह में भी 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Horoscope Know Your Day Monday 27th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 27 जुलाई 2026

Jharkhand government action : पूर्वी सिंहभूम में नेहा अरोड़ा को दी गयी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी हलचल, हर माह होगा मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों का निरीक्षण

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur CISCE zonal cricket trials : ‘गो ग्रीन’ संदेश के साथ मैदान में उतरा केएसएमएस, सीआइएससीइ क्रिकेट ट्रायल में 9 खिलाड़ी रीजनल में चयनित

Saraikela chandil drowning case : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, दिल्ली का रहने वाला था चालक

Jamshedpur rural incident : पटमदा के बाद गालूडीह में भी 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Jharkhand government action : पूर्वी सिंहभूम में नेहा अरोड़ा को दी गयी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी हलचल, हर माह होगा मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों का निरीक्षण

Tata motors employee retirement : टाटा मोटर्स के कर्मचारी अरुण सिंह सेवानिवृत, दी गयी विदाई

Jamshedpur doctors death case : डिमना में दो डॉक्टरों की मौत के बाद एमजीएम प्रशासन सख्त, इंटर्न हॉस्टलों से हटेंगे अवैध कब्जे

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News