
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से चलाये जा रहे अंधापन निवारण अभियान के 597वें नेत्र शिविर का शुभारंभ नेत्र रोगियो के जांच के साथ जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह ने किया। समजासेवी गोपालदास माहेश्वरी के संयोजन में उनकी पौत्री यांशी के जन्मदिवस पर इस नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसके जांच सत्र में आज 217 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की गयी तथा 43 हायपर मैच्योर नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया। रविवार 24 जनवरी को इन नेत्र रोगियों का ऑपरेशन नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. विवेक केडिया, डॉ. आनन्द सुश्रुत एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। आज जांच सत्र के दौरान राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, शिविर संयोजक गोपालदास जी माहेश्वरी, उनके पुत्र अखिल माहेश्वरी, रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह उपस्थित थें।






