
जमशेदपुर : टाटा स्टील में हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर तैयारी की जा रही है. इसको लेकर एक गाइडलाइन जारी किया गया है. टाटा स्टील के वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी के स्तर पर यह आदेश जारी की गयी है. इसके तहत बताया गया है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर कोविड-19 को देखते हुए प्रोटोकाल का पालन करना होगा. इस गाइड लाइन के तहत कार्यक्रम को तीन वर्ग में बांटा गया है. इसके तहत कंपनी में जो लोग अंदर या प्लांट में काम करते है वहां झंडोतोलन के दौरान 50 लोगों की उपस्थिति ही होनी चाहिए व उन सभी स्थानो पर मिठाई का डिब्बा वितरित नहीं किया जाएगा. इसके अलावा बहुत सारे सामुदायिक केंद्र द्वारा कार्यक्रम किया जाता है. कोविड-19 को देखते हुए वहां सभी प्रोटोकाल का पालन किया जाना चाहिए व मौजूद लोगों के बीच दो गज की दूरी, मास्क व सेनिटाइजर का होना आवश्यक हैं. उन समुदायों द्वारा किसी प्रकार की मिठाईया नहीं बांटी जायेगी. जमशेदपुर के टाटा स्टील मेन गेट पर कार्यक्रम के दौरान कम संख्या में लोगों की उपस्थित होगी. इस झंडोतोलन में सिर्फ वे ही लोग मुख्य रूप से उपस्थित होगे, जो उस कार्यक्रम को संम्बोधित करेगे. इसमें टाटा स्टील के आइएल 1 और आइएल 2 स्तर के चुनिंदा अधिकारी शामिल होंगे. शेष अन्य लोग वीडियो लिंक के जरिये जुड़ सकेंगे, जिसका लाइव प्रसारण होगा. इस दौरान कार्यक्रम में कुछ लोग ही मौजूद हो सकते है व उसकी सूचना स्थानीय प्रशासन द्वारा दे दी जायेगी.







