जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से स्व. सोना देवी की स्मृति में सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट एवं सोना देवी यूनिवर्सिटी के संयोजन में आयोजित रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के 759वें नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 160 नेत्र रोगियों के जांच के साथ हुआ. (नीचे भी पढ़े)

जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ रश्मि वर्मा एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 160 मरीजों की जांच की तथा मोतियाबिन्द ग्रस्त 45 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयन के साथ आंखों की अन्य बीमारियों से प्रभावित नेत्र रोगियों को जरूरत के अनुसार चिकित्सीय परामर्श व दवा प्रदान कर विदा किया गया.जिन नेत्र रोगियों में ऑपरेशन योग्य मोतियाबिन्द पाये गये, उनके स्वास्थ्य जांच के पश्चात उपयुक्त नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार को नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ भारती शर्मा, डॉ पूनम सिंह, डॉ विवेक केडिया, डॉ रश्मि वर्मा एवं सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा. रविवार 16 फरवरी को शिविर के ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सोना देवी यूनिवर्विसिटी के संस्थापक एवं कुलाधिपति प्रभाकर सिंह द्वारा राम मनोहर लोहिया नेत्रालय, बागबेड़ा में किया जायेगा.














