
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत विद्यापति नगर के पास सड़क दुर्घटना में मृत सुकेंदर दास के परिजन बुधवार को एसएसपी से मिलने पहुंचे. उन्होंने एसएसपी से मिलकर घटना करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है. मृतक के बेटे राहुल दास ने बताया कि उनके पिता सुकेंदर दास मंगलवार सुबह किसी काम से जा रहे थे. इसी बीच विशाल रविदास तेज़ी और लापरवाही से गाड़ी चला कर आ रहा था. उसने पिता को जोर से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. घटना के बाद उसने पिता को इलाज के लिए टी एम एच पहुंचाया जहां इलाज के बाद उनकी मौत हो गई.














