
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के जयप्रकाश आश्रम के पास शुक्रवार की शाम एक वृद्ध को मुस्लिम बस्ती के कुछ लोगों ने चादर ओढ़ाकर पीटा. इस पर वृद्ध के परिजन और कुछ युवक घटनास्थल पर पहुंचे और पूछा कि वृद्ध के साथ क्यों मारपीट की गई है. इस पर वहां खड़े युवकों ने कारण पूछने गए युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी. वहां से कई युवक भाग खड़े हुए. लेकिन गौतम पात्रो और तपन को युवकों ने घेर लिया. गौतम पात्रो को लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है. गौतम पात्रो को खून से लथपथ हालत में एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. तपन को मामूली चोट आई है. घटना की शिकायत बर्मामाइंस थाना पुलिस से कर दी गई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.



