
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के कुंवर बस्ती में शुक्रवार को एक भतीजे पर उसके चाचा ने रॉड से हमला कर दिया. इस घटना में भतीजे मनीष कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. उसका सिर फट गया है. उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मनीष ने बताया कि उसके चाचा कल्याण सिंह के साथ उसका कई साल से संपत्ति विवाद चला आ रहा है. शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. इसकी सूचना पाकर वह काम से घर लौटा. तभी उसके चाचा कल्याण सिंह ने उस पर रॉड से हमला कर दिया. इस घटना में उसकी चाची शिल्पी सिंह भी चाचा के साथ थी. रॉड से हमला होते ही मनीष जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद भी लोग उसकी पिटाई करते रहे. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.



