जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गरीब कॉलोनी के पास देर रात करीब 2 बजे ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों और दमकल विभाग को दी गई. इस दौरान आस-पास की चार दुकानें आग की चपेट में आ गई. इसमें तीन फल की देकानें और एक चप्पल की दुकान शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का तत्काल स्पष्ट पता नहीं चल सका है. ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है. इससे दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है. करीब डेढ़ लाख रुपये तक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो चुका है. दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया. (नीचे भी पढ़ें)

घटना की सूचना मिलने के बाद आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है.




