
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो आजादनगर नूर कॉलोनी रोड नंबर 29 निवासी मोहम्मद जमाल के घर में अचानक से आग लग गई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घर में आग स्विच बोर्ड से निकलना शुरू हुआ. चूंकि घरवालों को कुछ समझ नहीं आ रहा था तब तक आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया. इस बीच इन झारखंड अग्निशमन विभाग के दमकल को खबर किया गया, लेकिन संकरा रास्ता था, जिस कारण दमकल वहां तक नहीं पहुंच पाई. किसी तरह आग को स्थानीय लोगों ने बालूऔर अन्य चीजों से बुझाने की कोशिश की जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक आग ने सब कुछ तबाह कर दिया था. आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है. घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंची थी लेकिन पुलिस भी बेबस नजर आई.




