जमशेदपुर : जमशेदपुर में असामाजिक तत्वों ने आम लोगों ने नाक में दम कर रखा है. ये घटनाएं नशा के कारण की जा रही है. वहीं ताजा मामला जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत रामनगर का है. जहां असामाजिक तत्वों ने दो ऑटो में आग लगा दी. इस दौरान असामाजित तत्वों ने डीजल और सीएनजी ऑटो में आग लगायी थी. देखते ही देखते धू-धू कर मिनटों में ऑटो जल गया. घटना बीती रात करीब 12 बजे की है. जिसके बाद शोर गुल सुनकर स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिली. जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. घटना में जयशंकर शाह की दोनों ऑटो में आग लगी है.




