जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको सिग्नल से आगे एक गैरेज में मंगलवार देर शाम अचानक आग लग गई. गैरेज में खड़ी कार और ऑटो में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी. थोड़ी ही देर में लपटें तेज़ होने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मची. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी दमकल विभाग और सिदगोड़ा थाना को दी. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया. (नीचे भी पढ़े)

गनीमत रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. लेकिन वाहन को नुकसान पहुंचा है. पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है.गैरेज संचालक के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण फैलने की आशंका है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और गैरेज मालिक से पूछताछ भी की जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा.



