
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के गर्मनाला के पास रोहित कुमार सिंह पर फायरिंग की गयी. वह मानगो पोस्ट ऑफिस रोड में रहता है और घटना के वक्त बाइक से घर लौट रहा था. फायरिंग के बाद वह बाइक से कूदकर भागा और जान बचाई. उसने कार सवार युवकोंं से मदद ली और घर तक पहुंचा. घर पहुंचकर उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंचकर सिटी एसपी, डीएसपी व थाना प्रभारी ने छानबीन की. (नीचे देखे पूरी खबर)

पुलिस को रात तक खोखा नहीं मिला है. रोहित अदित्युपर के एक दुकान में मार्केटिंग का काम करता है. घटना गुरुवार रात 8 बजे की बताई जा रही है और पुलिस को जानकारी दो घंटा बाद दी गई. रात 12 बजे तक घटनास्थल पर सिटीएसपी, दो डीएसपी, तीन थाना प्रभारी पीड़ित को साथ लेकर घटनास्थल पर छानबीन की. रोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं है. उसके बड़े भाई राजा सिंह की हत्या मानगो में हुई थी. लेकिन उस मामले में भी उसका कोई लेना देना नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.














