
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत खनका के पास रंगदारी को लेकर अपराधियों ने फायरिंग कर दी. इस घटना में अजय वर्मा नामक युवक को गोली लगी है. घटना के बाद वह खुद बाइक चला कर एमजीएम अस्पताल पहुंचा जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए टीएम एच रेफर कर दिया गया. अजय ने बताया कि रंगदारी को लेकर राजा थापा ने उसे गोली मार दी है. (खबर पूरी नीचे पढ़े और देखे वीडियो)

फिलहाल उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती किया गया है. सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट मामले की जाकारी लेने पहुंचे है. अजय वर्मा का अजय ज्वेलर्स का मानगो शंकोसाई रोड नंबर पांच में ज्वेलरी का दुकान है, जिससे 30 हजार रुपये रंगदारी की मांग राजा थापा नामक अपराधी ने की थी, जिसके बाद जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी परिणति है कि इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया.





