
रांची : झारखंड में फिर से पांच डीएसपी का तबादला किया गया है. इसके तहत पदस्थापन का इंतजार कर रहे राजकुमार मेहता को चतरा का एएसपी अभियान बनाया गया है. इसके अलावा विकास चंद्र श्रीवास्तव को लातेहार के आइआरबी 4 के डीएसपी बनाये गये है. मुकेश कुमार महतो को टाटीसिल्वे के जैप 2 के डीएसपी के पद से हटाकर मुसाबनी सीटीसी का डीएसपी बनाया गया है. इसके अलावा दीपक कुमार को रांची का नगर डीएसपी बनाया गया है. वे भी पोस्टिंग का इंतजार क रहे हैह. रांची के सिटी डीएसपी अमित कुमार सिंह को झारखंड जगुआर रांची एसटीएफ का डीएसपी बनाया गया है. तत्काल प्रभाव से यह पदस्थापन किया गया है. राज्य सरकार के अवर सचिव शैलेश कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर से यह तबादला सूची जारी की गयी है.




