जमशेदपुर : जमशेदपुर और असापास के इलाके में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण लगभग सारे डैम को खोल दिये गये थे. इसके बाद जमशेदपुर के शहरी इलाके से लेकर ग्रामीण इलाके तक लगातार बारिश का पानी बढ़ रहा है और खरकई नदी और सुवर्णरेखा नदी पूरी तरह ऊफान पर है. हालात यह है कि निचले इलाके को खाली करा दिया गया है. बागबेड़ा के बड़ोदा घाट और आसपास के एरिया, जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी, कदमा शास्त्रीनगर और सोनारी के तमाम निचले इलाके जलमग्न होने लगे है. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

वहीं बारिश का पानी का जमाव होने से हर बार की तरह इस बार भी सोनारी के आदर्शनगर का इलाका पानी पानी हो चुका है. ओड़िशा के ब्यांगबिल और स्वर्णरेखा डैम को खोला गया था, जिसके बाद यह हालात उत्पन्न हुई है. बहरागोड़ा, चाकुलिया, घाटशिला अनुमंडल के हर क्षेत्र लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. अगले 24 घंटे तक बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है. इसको देखते हुए निचले इलाकों में प्रशासन ने माइक से लोगों को सचेत कर दिया है ताकि खतरे से सारे लोग अवगत रह सके. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)














