• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, November 1, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया सिक्किम मणिपाल मेडिकल कॉलेज का जायजा, राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही झारखंड सरकार, एएमई की रोक खत्म करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की बात-Video

November 18, 2020
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास बुधवार को जमशेदपुर के बारीडीह स्थित सिक्किम मणिपाल मेडिकल कॉलेज पहुंचे. जहां पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की पढ़ाई बाधित होने पर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. पूर्व मुख्यमंत्री ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए केंद्र सरकार को इस दिशा में गंभीर बताया. उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय में राज्य में तीन नए मेडिकल कॉलेज के अलावा पीपीपी मॉडल के तहत दो मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दी, लेकिन राज्य सरकार उन कॉलेजों को एमसीआई के तहत तैयार करने में विफल रही, जिससे इन कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे छात्रों का भविष्य अंधकार में चल गया है. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

उन्होंने इसको लेकर केंद्रीय शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री को जानकारी देने की बात कही. उन्होंने भरोसा दिलाया, कि जल्द ही केंद्र सरकार की ओर से इस दिशा में गंभीर पहल की जाएगी. वहीं उन्होंने राज्य सरकार को सलाह देते हुए कहा है, कि इतने गंभीर मसले पर राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री को सीधे पहल करनी चाहिए. वैसे आपको बता दें कि पिछले दिनों राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे. जहां उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को जिम्मेदार ठहराया था. ऐसे में दोषी कौन है, यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है. कुल मिलाकर केंद्र और राज्य सरकार की लड़ाई से राज्य में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

जमशेदपुर के मणिपाल-टाटा मेडिकल कॉलेज में दाखिले पर केंद्र सरकार के स्वास्थ्य महानिदेशालय की मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एएमई) द्वारा लगाये गये रोक को खत्म करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से बात की है। शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे एक सप्ताह के भीतर इस मामले का समाधान करेंगे। उन्होंने इस सिलसिले में बात करने के लिए मणिपाल-टाटा मेडिकल कॉलेज के शीर्ष प्रबंधन को तुरंत उनसे मुलाकात करने के लिए कहा है। बुधवार को बारीडीह स्थित मणिपाल-टाटा मेडिकल कॉलेज का परिभ्रमण के बाद उन्होंने यह जानकारी दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कॉलेज की आधारभूत संरचनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस कॉलेज की स्थापना अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर की गयी है। यह खुशी की बात है कि स्टील उद्योग के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त टाटा स्टील और नामी शिक्षण संस्थान मणिपाल एकेडेमी ऑफ हायर एजुकेशन (माहे) की साक्षेदारी से टाटा-मणिपाल मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया गया है। श्री दास ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्राइवेट पब्लिक मोड पर मेडिकल शिक्षा के लिए देश में जिन दो संस्थानों का चयन किया गया था उनमें जमशेदपुर के मणिपाल-टाटा मेडिकल कॉलेज शामिल है। हालांकि तकनीकी कारणों से महाराष्ट्र स्थित पीपी मोड के मेडिकल कॉलेज को मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने होल्ड कर दिया था और इसी गलतफहमी में जमशेदपुर का मणिपाल-टाटा मेडिकल कॉलेज के नामांकन पर भी रोक लग गयी है। श्री दास ने कहा है कि राज्य सरकार की लापरवाही के कारण ही मणिपाल-टाटा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पढ़ाई के लिए छात्रों का दाखिला नहीं हो सका। राज्य सरकार चाहती तो केंद्र के स्वास्थ्य मंत्रालय से संपर्क कर इस कॉलेज के होल्ड को खत्म करा सकती थी। उन्होंने कहा कि मेडिकल की एमबीबीएस पढ़ाई के क्षेत्र में झारखंड 2014 के पहले काफी पिछड़ा रहा है। 2014 के पहले झारखंड में एमबीबीएस पढ़ाई के लिए महज तीन कॉलेज थे। इनमें रांची का रिम्स में 180 सीट, धनबाद के पीएमसीएच में 50 एवं जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में 100 छात्रों का नामांकन होता था। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

उन्होंने बताया है कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद श्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर देवघर में एम्स की स्थापना हुई है, जहां 100 सीटों पर पढ़ाई जारी है। उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में झारखंड में मेडिकल शिक्षा एवं मेडिकल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उठाये गये कदमों की चर्चा करते हुए बताया कि उनकी पहल से टाटा घराना ने रांची में कैंसर अस्पताल की स्थापना के लिए सहमति दी है और इस दिशा में काम चल रहा है। इसके अलावा पूर्ववर्ती सरकार की कोशिशों एवं सक्रिय सहयोग के कारण आज पलामू, हजारीबाग और दुमका में मेडिकल कॉलेज स्थापना के लिए कॉलेज भवन बनकर तैयार है। इन तीनों मेडिकल कॉलेजों में 100-100 सीटों पर दाखिला के लिए कुछ शर्त के साथ मेडिकल काउंसिल ने अनुमति प्रदान की थी। वर्तमान राज्य सरकार की लापरवाही के कारण इन तीनों सरकारी कॉलेजों में दाखिला पर मेडिकल काउंसिंग ने रोक लगा दी है। वर्तमान राज्य सरकार केंद्र सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय से बात कर इस रोक को खत्म करवाने के लिए बात करती और नामांकन की प्रक्रिया शुरू करवाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उल्टे राज्य सरकार केंद्र सरकार पर आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है। राज्य सरकार को चाहिए था कि जिन शर्तों के अनुपालन पर इन कॉलेजों में दाखिला की अनुमति दी गयी थी उनका पालन कराया जाता, ताकि झारखंड के छात्र बड़ी संख्या मेडिकल की उच्च शिक्षा को प्राप्त करते।
श्री दास ने कहा कि अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए उन्होंने इन तीनों सरकारी कॉलेजों में दाखिला के लिए लगी रोक को हटाने हेतु केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान प्राद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवद्र्धन से बात करेंगे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur tribute-सूर्य मंदिर समिति की आम सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता और समिति के महत्वपूर्ण सदस्य चंद्रशेखर मिश्रा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया व्यक्तिगत क्षति
खबर

jamshedpur tribute-सूर्य मंदिर समिति की आम सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता और समिति के महत्वपूर्ण सदस्य चंद्रशेखर मिश्रा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया व्यक्तिगत क्षति

November 1, 2026
Tata Steel: टाटा स्टील 1986 बैच मिल राइट ट्रेड अप्रेंटिस का 40 वर्ष नौकरी पूरी होने पर पारिवारिक मिलन कार्यक्रम आयोजित
खबर

Tata Steel: टाटा स्टील 1986 बैच मिल राइट ट्रेड अप्रेंटिस का 40 वर्ष नौकरी पूरी होने पर पारिवारिक मिलन कार्यक्रम आयोजित

November 1, 2026
Singhbhum Chamber Fire Safety Discussion: अग्नि सुरक्षा केवल कानून नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है: न्यायमूर्ति दीपक रौशन, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं इंडियन मैटेरियल्स मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान में फायर सेफ्टी पर परिचर्चा आयोजित, जुगसलाई में मिनी फायर स्टेशन स्थापित करने और शहर की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उठी मांग

Next Post
Jamshedpur : छठ को लेकर मंत्री बन्ना ने की प्रशासनिक व जुस्को के अधिकारियों के साथ बैठक, दिये दिशा-निर्देश, आम लोगों से भी सहयोग की अपील

Jamshedpur : छठ को लेकर मंत्री बन्ना ने की प्रशासनिक व जुस्को के अधिकारियों के साथ बैठक, दिये दिशा-निर्देश, आम लोगों से भी सहयोग की अपील

Jamshedpur : स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र में अस्पताल की लापरवाही से दो बच्चों की मौत, बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट

Jamshedpur : स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र में अस्पताल की लापरवाही से दो बच्चों की मौत, बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट

Jamshedpur-sikh-falilcitated-गुरुद्वारा में जात-पात एसजीपीसी ने खत्म किया, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पथिक मामलों पर मुखर है कमेटी, एसजीपीसी के सौ साल पूरे होने पर सम्मानित हुए जमशेदपुर समेत देश भर के सिख समुदाय के लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर...

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घरेलू...

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

by Team Sharp Bharat D
October 31, 2026

जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का...

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले के सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित...

bihar ara news-  बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

जमशेदपुर/आरा : बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव अंचलाधिकारी वागिशा सिंह व कर्मचारी पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप लगाया...

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

धनबाद: धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में शनिवार सुबह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने राजकुमार प्रतीक की मौत...

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े...

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमसेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया. ज्ञात...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News