
जमशेदपुर : जमशेदपुर गैलरी द्वारा आगमी दुर्गा पूजा को देखते हुए जमशेदपुर गैलरी के मेंबर्स द्वारा गरीब एवं असहाय बच्चो के बीच पुराने कपड़ो को वितरित कर उनके बीच थोड़ी खुशियां बांटी गई. इस कार्य में जमशेदपुर गैलरी के चेयरपर्सन सौरभ खां एवं को-चेयरपर्सन अनीशा कुमारी और ग्रुप के अभिषेक शर्मा, हिमाद्रि दास, विशाल कुमार, स्वर्णा, करण, राहिल, अविनाश, रोहित, सुमित, प्रोविन गुप्ता शामिल रहे. जमशेदपुर गैलेरी के लोग अक्सर लोगों की मदद करते रहते है और लगातार सेवा कार्य कर रहे है. कोरोना काल के दौरान भी इन लोगों द्वारा सेवाएं की गयी, जिसमें काफी संख्या में लोगों तक मदद पहुंचाया गया.






