जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची कालीमाटी रोड में सरेआम दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने गैस सिलेंडर की खड़ी गाड़ी से भरा हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर लेकर भाग निकले. इस पूरी घटना को सीसीटीवी कैमरे में कैद कर लिया गया है. साकची कालीमाटी रोड स्थित एक कस्टमर को गैस सिलेंडर देने के लिए ऑटो पर सारे गैस सिलेंडर को छोड़कर कर्मचारी अंदर गया था. इसी बीच एक गाड़ी में दो लोग आकर रुके और इधर उधर देखने के बाद एक गैस सिलेंडर को उठाया और फिर चलते बने. गैस सिलेंडर कॉमर्शियल है और पूरा सिलेंडर भरा हुआ था. इसके बाद इसकी शिकायत साकची पुलिस से की गयी. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच कर रही है.











