
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची से आदित्यपुर जाने वाले मरीन ड्राइव में एक एलपीजी टैंकर अचानक लीक कर गया. टैंकर चालक ने बताया कि वह टैंकर लेकर आ रहा था. इसी बीच किसी बड़ी गाड़ी ने उसके टैंकर के एक हिस्से को ठोकर मार दी, जिससे पूरा गैस लीकेज होने लगा. पूरा मरीन ड्राइव के एरिया को खाली कराया गया.( नीचे देखें पूरी खबर )
पुलिस ने राहत की सांस तब ली ज़ब यह पता चला कि वह एलपीजी से कोई नुकसान नहीं हुआ. पहले यह सूचना आई थी कि वहां एलपीजी गैस है. लेकिन ऐसी कोई बात नहीं. वह ऑक्सीजन गैस लगा टैंकर था. करीब 1 घंटे तक उसे सड़क से आवाजाही बंद रही. काफी मशक्कत के बाद टैंकर को क्षेत्र से हटाया गया.




