
जमशेदपुर : श्रीश्री शीतला माता मंदिर टुइलाडूंगरी के अध्यक्ष दिनेश कुमार की अध्यक्षता में मंदिर समिति की आमसभा हुई. इसमे अप्रैल माह में आयोजित नवरात्रि ज्वांरा महोत्सव के आय-व्यय कोषाध्यक्ष त्रिवेणी निषाद सदस्यों के बीच ब्योरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. साथ ही उक्त कार्यक्रम में आयोजन में अपनी महती भूमिका निभाने एवं सेवा कार्य मे महत्वपूर्ण योगदान के लिए अध्यक्ष दिनेश कुमार के द्वारा वरिष्ठ सदस्य शत्रुघ्न निषाद को शॉल एवं माता का चुन्नी भेंट कर अभिनदंन किया गया. नवरात्रि महोत्सव में जश गायन एवं भजन मंडली के माध्यम से लोगों के बीच अमिट छाप छोड़ने के लिए दयालु निषाद एवं पूरी टीम को भी सम्मानित किया गया. साथ ही नयी कमेटी का गठन करने पर भी विचार-विमर्श किया गया. आमसभा में वरिष्ठ सदस्य शांताराम कौशल, मोतीलाल साहू, गंगाराम साहू, नरेश निषाद, चंद्रिका निषाद शुकालू, कामेश्वर साहू, महावीर प्रसाद, जमुना देवी, द्रौपदी देवी ने भी अपने विचार रखे. (नीचे भी पढ़ें)

आमसभा में सर्वसम्मति से यह पारित किया गया कि अगली बैठक में मंदिर समिति का भी आय-व्यय देने के पश्चात जल्द नयी कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमे नये एवं पुराने लोगों की सहभागिता होगी. अध्यक्षीय संबोधन में अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि समाज की संस्था के रख-रखाव के लिए समाज के युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है. बुजर्गों ने जो संस्था का स्तंभ तैयार किया है, उसको बचाये रखने के लिए नयी पीढ़ी को आगे आने की आवश्यकता है. कार्यक्रम की सफलता के लिए दिनेश कुमार ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया. सभा का संचालन परमानंद कौशल और धन्यवाद ज्ञापन महिला अध्यक्ष मंजू साहू ने किया. आमसभा में रामप्यारे, चंद्रभूषण प्रसाद, ड़ी प्रसाद, दीपक साहू, दिनेश साहू, रेमन कुमार, संतोष साहू, अजय साहू, मोहन साहू, मंजू ठाकुर, नूतन साहू, फूलों देवी, पुष्पा निषाद, इंद्रा साहू, नंदनी साहू, कलावती देवी, जितेंद्र साहू समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.





