
जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित करनडीह के पास घाघीडीह केंद्रीय कारा परिसर में सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे गेंहुअन सांप भी रेस्क्यू किया गया. उसे दलमा वन्य अभ्यारण्य में छोड़ा जाएगा. यह सांप काफी जहरीला होता है. सांप घाघीडीह केंद्रीय कारा के अंदर प्रवेश कर चुका था. परिसर के अंदर घुसते हुए सुरक्षाकर्मियों की नजर उस पर पड़ी.(नीचे भी पढ़े)
जिसके बाद वहां भगदड़ की स्थिति हो गई. वहीं स्नेक ब्वॉय छोटू उर्फ मिथिलेश श्रीवास्तव घाघीडीह जेल के पास से गुजर रहे थे. उन्होंने आगे बढ़ते हुए हाथों में सुरक्षा ग्लब्स पहनकर सांप को काबू में किया. इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने अपने मोबाइल में सांप को रेस्क्यू करते हुए तस्वीरें कैद कीं.




