जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर में गिरिडीह के रहने वाले युवक सज्जाद के साथ मारपीट हुई है। सज्जाद ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले अकबर अंसारी ने उसके साथ मारपीट की है। घटना मंगलवार शाम की है। अकबर आया और उसे पीटने लगा। जब सज्जाद ने पूछा कि उसे क्यों पीट रहे हो तो उसने बताया कि सज्जाद ने उसकी पत्नी से बात की है। इसीलिए मारपीट कर रहे हैं। सज्जाद का कहना है कि उसने अकबर की पत्नी से बात नहीं की थी। अकबर की पत्नी भी कह रही थी कि उसकी सज्जाद से कोई बातचीत नहीं हुई। इसके बावजूद अकबर ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। सज्जाद के हाथ में चोट आई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सज्जाद गिरिडीह का रहने वाला है और यहां जमशेदपुर में टाइल्स मार्बल का काम करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




