जमशेदपुर : जमशेदपुर रे गोलमुरी उत्कल समाज के प्रांगण में गुरुवार को अधिवक्ता द्विजेन षाड़ंगी की स्मृति में शोकसभा का आयोजन किया गया. इसमें समाज के सदस्यों, स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थियों ने स्वर्गीय षाड़ंगी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर महाप्रभु जगन्नाथ से दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए प्रार्थना की गयी. बताया गया कि स्व द्विजेन षाड़ंगी गोलमुरी उत्कल समाज के आजीवन सदस्य थे. समाज हित में विगत 30 वर्षों से उन्होंने नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा की, जिसे समाज कभी भुला नहीं पाएगा. उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य सच्चे ईमानदार और समर्पित समाजसेवी के रूप में उनके द्वारा अनगिनत लोगों को मदद की गई. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि स्वर्गीय षाड़ंगी की अंतिम संस्कार यात्रा में समाज के अनेक लोग उनके पैतृक ग्राम बहरागोड़ा के पाथरा पंचायत के गंड़ानाटा गांव पहुंचकर शव यात्रा में शामिल हुए थे. शोकसभा में समाज के अध्यक्ष अनंत नारायण पाढ़ी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सामंत, महासचिव प्रदीप कुमार जेना, सचिव सुशील कुमार विश्वाल, शैलेंद्र प्रसाद लेंका, कोषाध्यक्ष अजय कुमार जेना, कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर बारीक, प्रदीप कुमार जेना, पवित्र मोहन दलाई, मनोरंजन गैड, अमरेंद्र सामल, मध्य एवं उच्च विद्यालय की अल्का नंदा मिश्रा, अवनी कुमार दत्ता, मिर्नभा साहु, सत्यजीत दास , त्रिलोचन गोप, तृप्ति रानी बेरा, सागरिका बेहुरा, छोटी कुमारी, निक्की कुमारी, गायत्री बेहेरा , सुनीता राऊत, शुभश्री साहू, अंजू बाला जीव, भुवनेश्वर राय, सुमन रानी, पूजा पांडे समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



