
जमशेदपुर: जमशेदपुर के भालूबासा निवासी स्वर्गीय काबेरी दास को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्भुत मानवीय मूल्य को नमन करते हैं. उन्होंने जीवनकाल में इच्छा व्यक्त की थी कि उनका देह रिम्स, रांची (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान) को दान किया जाए, ताकि भविष्य के डॉक्टर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान में इससे लाभ ले सकें.उनकी इस अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए उनके परिवार—तनयजीत दास, तनुश्री दास और प्रथमा बोस ने महान साहस और संवेदनशीलता का परिचय दिया. (नीचे भी पढ़े)

यह कदम न केवल उनके व्यक्तित्व का सम्मान है, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण योगदान भी है.पूरी प्रक्रिया में मार्गदर्शन और सहयोग के लिए हम डॉ. रविज रंजन का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हर चरण में परिवार को सहायता प्रदान की.काबेरी दास का यह पुण्य कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा. उनकी आत्मा को शांति मिले.











