
जमशेदपुर : करीब सात हजार क्विंटल खाद्यान्न के घोटाला में दर्ज मामले के बावजूद सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी केपी सिंह को पुनः जांच कार्य से हटाने के सम्बन्ध में सोमवार को एक प्रतिनिधिमण्डल भारतीय युवा कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय सचिव ज्योतिष कुमार यादव के नेतृत्व में मुख्य सचिव को झारखंड मंत्रालय रांची में ज्ञापन सौंपा गया और इस विषय में उचित कार्रवाई करने के लिए आग्रह किया गया. प्रतिनिधिमंडल में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोल्हान प्रभारी कुलदीप कुमार रवि, पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महासचिव उपेंद्र तिवारी, संजीत आर्या मौजूद थे. ज्योतिष कुमार यादव ने कहा कि सभी निगम के गोदाम का भौतिक सत्यापन का कार्य सात हजार क्विंटल खाद्यान्न के घोटाला आरोप में दर्ज मामले के बावजूद सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी केपी सिंह को पुनः जांच कार्य का जिम्मेदारी दिया गया. विगत दिनों जिस व्यक्ति का कार्य संस्कृति संदिग्ध रहा है. वैसे पदाधिकारी को खराब चीनी, नमक, गेहूं एवं चावल का भौतिक सत्यापन का जिम्मेदारी सौंपना. राज्यहित में न्याय संगत नही है. कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता ऐसे भ्रष्ट अधिकारी के विरुद्ध तत्पर होकर आंदोलन भी करने के लिए तैयार रहेगा जब तक भ्रष्टाचार समाप्त नहीं होता है तब तक यह मुहिम जारी रहेगा. ज्योतिष यादव ने कहा कि कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए उपरोक्त जिला सहायक आपूर्ति पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम के विरुद्ध संज्ञान लेने तक आंदोलन जारी रहेगा.





