जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए जीएसटी सुधार का स्वागत करते हुए उन्हें इस दूरदर्शी निर्णय के लिए शुभकामनाएँ दी हैं. उन्होंने कहा कि यह निर्णय बाजार एवं उपभोक्ताओं के लिए दीपावली से पूर्व आतिशबाजी की तरह है. उन्होंने कहा कि इन सुधारों से लगभग 400 वस्तुओं को 12 एवं 18% के स्लैब से हटाकर 5% में लाया गया है और 28% का स्लैब खत्म कर दिया गया है एवं इसके अंतर्गत आने वालीअधिकतर वस्तुओं को 18% में समाहित कर दिया गया है.(नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि इंधन एवं पेट्रोलियम उत्पाद के टेक्स ढांचे में सरलीकरण से परिवहन लागत में कमी आएगी जिससे वस्तुओं की कीमतें स्थिर होंगी. उन्होंने कहा कि सीमेंट ,स्टील, टाइल्स इत्यादि निर्माण सामग्रियों की दरों में कमी से मकान एवं फ्लैट निर्माण की लागत घटेगी, इससे लोगों को सस्ता आवास मिलेगा. खाद्यान्न एवं अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुओं में जीएसटी कम होने का सीधा फायदा दैनिक वेतनभोगी एवं अन्य उपभोक्ताओं को मिलेगा. इस परिवर्तन से दवाइयां एवं स्वास्थ्य सेवाएं, रेडीमेड गारमेंट्स व वस्त्र उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ सभी व्यापारिक क्षेत्रों को बूम मिलेगा. (नीचे भी पढ़ें)
जीएसटी सुधार ने व्यापारियों, उपभोक्ताओं और उद्योग जगत को समान रूप से लाभ पहुँचाया है. यह कदम भारत की आर्थिक प्रगति को गति देने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कदम भारत की अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत करेगा एवं वैश्विक मानचित्र पर भारत की साख में वृद्धि करेगा.



