जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलपहाड़ी रेलवे कॉलोनी स्थित सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति का 25 वां वर्षगांठ के अवसर पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने फीता काटकर उदघाटन किया. भव्य पंडाल के लिए विधायक ने पूजा समिति गोलपहाड़ी के सदस्यों की सराहना की और कहा की पूजा पंडाल आकर्षक है. मां दुर्गा के दर्शन के लिए बुजुर्गों, महिलाओं के लिए अच्छी व्यवस्था की गयी है. (नीचे भी पढ़े)

विधायक ने देवी मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र में शांति व सदभाव की कामना की और उपस्थित सभी लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष स्वपन कुमार सिंहदेव, सचिव नरेंदर सिंह ,अरुण गुहा संतोष पांडेय, सुशांत सिंह, अजय यादव, मनोज ठाकुर, शिटू सिंह, महेश्वर सिंह, गरुनु महतो आदि पूजा समिति के सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित थे.



