रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर पोटका स्थित इचिंडासाई में सोमवार सुबह कुएं से 20 वर्षीया युवती की लाश बरामद होने से शहर में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान स्थानीय रेल कर्मी मो मुस्तफा उर्फ बाबू की बेटी सादिया के रूप में होने के बाद यह मामला तूल पकड़ गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस घटना से गुस्साये स्थानीय लोगों ने वहां हंगामा खड़ा कर दिया. गुस्साये लोगों ने उसकी मौत के लिए जिम्मेवार लोगों की गिरप्तारी की मांग को लेकर रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग जाम कर दिया, हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर जाम हटाया. पुलिस इस मामले में अब तक 7 लोगों को पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ चल रही है. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि सोमवार को चक्रधरपुर नगर परिषद् के पोटका स्थित इचिंडासाई स्थित एक कुएं से एक 20 वर्षीया युवती का शव बरामद हुआ. इसकी खबर फैलते ही शहर में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान स्थानीय रेल कर्मी मो मुस्तफा उर्फ बाबू की बेटी सादिया के रूप में हुई. बताया गया कि उक्त युवती विगत शुक्रवार से ही गायब थी, जिस संबंध में उसके परिजनों ने स्थानीय थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी. (नीचे भी पढ़ें)
उधर लापता युवताी का शव कुएं से बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग को जाम कर सादिया की मौत के लिए जिम्मेवार लोगों की गिरप्तारी की मांग करने लगे. हंगामे की खबर पाकर वहां पहुंचे डीएसपी ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. उन्होंने लोगों को बताया कि मामले की जांच चल रही है एवं इस संबंध में अब तक 7 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. मामले की अभी और जांच की जा रही है.



