जमशेदपुर : हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर विभिन जगह पवनपुत्र हनुमान के दर्शन-पूजन में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए. सभी जगह धार्मिक अनुष्ठान में प्रभु से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और सभी जनों के मंगलमय जीवन की कामना की. श्री श्री अखंड हरि कीर्तन रामधुन का आयोजन सोपोडेरा ऊपर टोला, न्यू दुर्गापूजा मैदान में संपन्न हुआ, जिसमें विधायक शामिल हुए, जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र दुख्खू मार्केट हनुमान मंदिर परिसर में आज प्रसाद वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विधायक उपस्थित हुए. (नीचे भी पढ़ें)

हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर जुगसलाई नगरपरिषद क्षेत्र के गर्ल्स स्कूल नवयुवक संघ अखाड़ा कमेटी,संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं तापड़िया कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रसाद ग्रहण समारोह में उपस्थित हुए. जमशेदपुर प्रखंड हुरलुंग पंचायत अंतर्गत गरुड़बासा रॉक गार्डन रोड में श्री श्री पंचमुखी दक्षिणमुखी दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में पदयात्रा का आयोजन किया गया. जिसमें विधायक उपस्थित हुए. मौके पर विधायक ने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ संकटमोचन की कृपा का मार्ग खोलता है.संकटमोचन हनुमान जी अपने भक्तों के दुखों को हरकर सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं.



