जमशेदपुर : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री मां जगदम्बे मंदिर उपकार संघ के प्रांगण में आगामी रविवार, 29 जून से अष्टप्रहरी श्री हरि नाम संकीर्तन का आयोजन धूमधाम के साथ किया जा रहा है. इसमें शहर की विभिन्न कीर्तन मंडलियों के द्वारा लगातार 24 घंटे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे नाम का संकीर्तन करेंगी. 24 घंटे हरिनाम संकीर्तन के बाद अगले दिन, सोमवार, 30 जून को हवन के साथ हरिनाम संकीर्तन संपन्न होगा एवं उसके पश्चात दोपहर 3 बजे कमिटी के पुरोहित सुरेश शर्मा के द्वारा सत्यनारायण कथा ओर जुड़वास संध्या 7 बजे उपकार संघ भजन मंडली के द्वारा माता का भजन आयोजित होगा. (नीचे भी पढ़ें)
संस्था ने अध्यक्ष सतपाल साहू की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे उक्त अनुष्ठान में सभी धर्म प्रेमियों से उपस्थित होकर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है. आयोजन के प्रभारी नरेश शर्मा एवं खेत्र मोहन साहू को नियुक्त किया गया है. पूजा को सफल बनाने में कमेटी के महासचिव विश्वकर्मा वर्मा, सचिव राजीव वर्मा, कन्हैया यादव, बालकृष्ण साहू, बलराम वर्मा, भागवत वर्मा, हेमन्त साहू, साहिल शर्मा, नरेश वर्मा, अशोक साहू, विकास वर्मा अहम भूमिका निभा रहे हैं.



