जमशेदपुर : अग्रसेन जयंती 2025 के शुभ अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन एवं लायंस क्लब इंटरनेशनल – रीजन वन के संयुक्त तत्वावधान में साकची अग्रसेन भवन में एक मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम का उद्घाटन अधक्ष्य सुशील अग्रवाल, महामंत्री मनोज पल्सानिया, कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल के साथ रीजनल चेयर पर्सन अशोक खंडेलवाल, ज़ोन चेयरपर्सन भरत सिंह, पी पुष्पलता, डीसी डॉ मंजुरानी सिंह, विनीता शाह, केटी भटेना, सुचित्रा रुंगटा, विप्लव मलिक सहित विभिन्न क्लबों के अध्यक्षों की उपस्थिति में हुआ. इसके साथ ही, प्रांतीय अध्यक्ष उमेश शाह, प्रांतीय महामंत्री विजय खेमका, प्रांतीय कोषाध्यक्ष महावीर अग्रवाल, ओम रिंगासिया, अरुण बाकरेवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, शंभु खन्ना, महावीर मोदी, सांवरमल अग्रवाल, विमल रिंगसिया, रामावतार पटवारी, विवेक चौधरी, विनोद शाह, पंकज छाछरिया, मोहित शाह, गिरधारी खेमका, अमर अग्रवाल, कमलेश चौधरी, नरेश अग्रवाल, नरेश सिंघानिया, योगेश मोदी, अजय चेतानी, विवेक सहरिया, मृदुल पोद्दार, प्रकाश अग्रवाल, अमन नरेड़ी, नेहा अग्रवाल, शिल्पी पल्सानिया, सोनी पोद्दार, पारुल चेतानी, प्रियंका पोद्दार, रचना सहरिया, पूजा अग्रवाल, निभा मोदी, पूनम शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं. (नीचे भी पढ़ें)

कैंप में सामान्य स्वास्थ्य जांच (डॉ. सुभाशीष देव), दंत परामर्श (डॉ. पल्लवई), स्त्री रोग परामर्श (डॉ सुषमा रानी), चेस्ट/श्वसन जांच (डॉ जगदीश लोहिया), मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता (स्वर्णिमा प्रसाद), नेत्र परीक्षण संयोजिका( सुनीता भालोटिया), ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच, बीएमआइ, ईसीजी एवं ईको जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं. इस शिविर का 450 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया. इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ दुर्गा अग्रवाल, श्याम यादव, नंदिनी, पारोमिता, ललिता एवं राहुल ने सक्रिय सहयोग किया.



