
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत बेलाजुडी पंचायत के मोदना बेड़ा में सोमवार की रात हुए पोगड़ो धीवर के घर आग लगी की घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पार्षद पिंटू दत्ता पीड़ित के घर पहुंच तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराया. इस दौरान उनके द्वारा दो बोरा चावल, 20 किलो आलू, 10 किलो प्याज, नमक, मुढ़ी, 5 किलो दाल, 5 कम्बल और एक बड़ा तिरपाल के अलावा आर्थिक सहयोग किया गया. बताया जाता है कि इस आगलगी की घटना में पोगड़ो धीवर को लाखों का नुकसान हुआ है. वहीं पिंटु दत्ता ने जिला पंचायत से पीड़ित को तत्काल राहत पहुंचाने की मांग की है.

















