जमशेदपुर : जमशेदपुर और आस-पास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है. इस दौरान मंगलवार दोपहर से ही मानगो, बागबेड़ा, जुगसलाई, कदमा के शास्त्रीनगर, भुइयांडीह के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है. इस दौरान जुगसलाई के वार्ड पार्षदों ने जिम्मेदारी उठाई है कि इस विपदा की घड़ी में जुगसलाई कि कोई नागरिक भुखा न सोए, अपने को उपेक्षित असहाय महसूस न करें. (नीचे भी पढ़ें)

पिछले सप्ताह आई बाढ़ की विपदा में की गई सहायता के तरह मंगलवार रात भी एक हजार लोगों के बीच राहत बचाव कार्य जारी रहा. वहीं पीड़ितों के बीच रात्री भोजन में बिरयानी खिलाई गई. वार्ड नं 11 के सोनू रासीद एवं उसकी टीम के सदस्यों ने खाना बनाने एवं बंटवाने की जिम्मेदारी निभाई. इस कार्य में जुगसलाई नगर परिषद् की उपाध्यक्ष अर्चना दूबे समाज सेवी बड़े लाल दुबे, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, सरदार जोगेन्दर सिंह मिंटु, गुलमोहर बेगम, सैफ गद्दी, गौहर गद्दी, मोना राहत हुसैन के सहयोग से सभी बाढ़ पीडितों के बीच खाना कि वितरण किया गया.




