
चाकुलियाः चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में इन दिनों काले रंग का सांढ़ लोगों के लिए आतंक बना हुआ है. इसके हमले से विगत कुछ दिन पहले ही नगर पंचायत क्षेत्र के गोड़पारा के तीन ग्रामीण घायल हुए हैं. सांढ़ से लोगों के बीच इस कदर भय व्याप्त है कि लोग इसके नजदीक जाने से कतराते हैं. (नीचे भी पढ़े)

मंगलवार को युवाओं ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर सीओ को ज्ञापन सौंपने पहुंचे. मौके पर युवकों ने कहा कि काले रंग की सांढ़ से लोग काफी भयभीत हैं. कहा कि वह सांढ़ किसी भी व्यक्ति को देखते ही मारने के लिए दौड़ता है. पूर्व में सांढ़ के हमले से एक ग्रामीण की भी मौत हो चुकी है. स्थानीय युवकों ने कहा कि सीओ के नाम ज्ञापन सौंपकर साढ़ को पकड़कर गौशाला पहुंचाने की मांग की है.





