
जमशेदपुरः हिन्दू जागरण मंच जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बलबीर मंडल के नेतृत्व में आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का साकची गोलचक्कर में पुतला दहन किया गया. मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल ने कहा कि पाकिस्तान में जिस प्रकार से हिंदुओं के धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ कर सनातन धर्म के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने भारत सरकार से यह मांग करते हुए कहा कि यदि इस प्रकार की घटना होती है, तो भारत सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. इस दौरान भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद सिंह , भाजपा बारीडीह मंडल महामंत्री कुमार अभिषेक , हिन्दू जागरण मंच के महामंत्री शुभम पांडे , पप्पू उपाध्याय ,भाजपा नेता लालचंद सिंह, सतीश मुखी , रंजीत सिंह ,युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष कौशिक सवाई, ऋषभ सिंह , अदित्य कुमार, जयदीप मुखर्जी , नीलेश , प्रतीक तिवारी , मनीष सिंह , विजय गोंड , सोहन सिंह , विकास गुप्ता , राम मिश्रा , निर्मल गोप , आशुतोष , साकेत कुमार , आदि उपस्थित थे.



