जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के बड़े नेता और अभय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ जमशेदपुर के साकची काशीडीह स्थित मैदान में हिंदू महापंचायत सभा का आयोजन हुआ. इसमें दलों की दीवार टूटी. हर दल के हिंदू नेताओं ने हिस्सा लिया. सारे गुटबाजी और दलों के लोगों ने सारी भेदभाव भुलाकर एकजुटता का परिचय दिया. अगड़ी और पिछड़ी जाति का भेद यहां मिटता दिखा. इस दौरान हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की गयी. इस महासभा में भाजपा के विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, भाजपा छोड़कर अपनी अलग पार्टी बनाने वाले विधायक सरयू राय, भाजपा के वरिष्ठ नेता बिनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह, चंद्रगुप्त सिंह समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान कई लोगों ने यह कोशिश की कि इसको सियासी रंग दिया जाये. जातिगत आधार पर हिंदूओं को बांटने की कोशिस भी की गयी, लेकिन सारे लोगों ने अपनी हिस्सेदारी दिखायी और अभय सिंह समेत अन्य नेताओं की गिरफ्तारी का जोरदार विरोध किया. इस दौरान जिला पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया गया. अपने संबोधन में भाजपा के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. एक वर्ग विशेष को खुश करने का काम कर रही है. यहां का प्रशासन और पुलिस संवेदनहीन तरीके से काम कर रहा है, जिसका करारा जवाब दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि सरकार तत्काल इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराये और अगर सीबीआई पर भी भरोसा नहीं है तो न्यायिक आयोग का गठन कर इसकी जांच कराये ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो सके. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अभय सिंह हो या फिर अन्य सारे नेताओं की गिरफ्तारी गलत है और इसको लेकर एक ठोस रणनीति बनाकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है. उन्होंने स्थानीय नेताओं से इसकी रणनीति बनाने की अपील की. (नीचे देखे पूरी खबर)
दूसरी ओर, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा कि स्थानीय जमशेदपुर के प्रशासन ने गलत कर दिया है. इस मामले में वैसे लोगों को भी गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है, जो कहीं नहीं थे. जो लोग ज्ञापन देने एसएसपी ऑफिस गये, उनको भी जेल भेज दिया गया. इस तरह की कार्रवाई सरासर गलत है. इसका हर स्तर पर विरोध किया जायेगा और इस तरह का काम करने वाले लोगों के खिलाफ जो भी आंदोलन की घोषणा होगी, उसमें वे लोग पूरी तरह साथ होंगे. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस महापंचायत में भाजपा के चाईबासा जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, पूर्व प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, भाजमो के रामनारायण शर्मा, अमित शर्मा, टेल्को यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, अध्यक्ष आरके सिंह, प्रतिनिधि सेंट्रल गुरुद्वारा कमिटी के इंद्रजीत सिंह, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, राजपति देवी, अध्यक्ष हिंदू जागरण मंच बलवीर मंडल, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, वनवासी कल्याण केंद्र के रामनाथ सिंह, परेश मुखी, राजेश मुखी, हेमंत सिंह देव, पूर्व भाजपा अध्यक्ष ग्रामीण जिला चंडी चरण साव, घाटशिला से मनोज सरदार, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, प्रदीप बेसरा, भाजमों जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, अध्यक्ष हिंदू पीठ अरुण सिंह, कोल्हान के पूर्व डीआइजी राजीव रंजन सिंह,कांग्रेस के युवा नेता राकेश साहू, भाजपा जिला से जितेंद्र राय जिला मंत्री, संजीव सिन्हा उपाध्यक्ष, राजीव सिंह कोषाध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष में बबलू गोप, बिरसानगर हेमंत सिंह, अजय सिंह गोलमुरी, पवन सिंह गोविंदपुर, पवन अग्रवाल, मंटू चरण दत्ता, राजपति देवी सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती, पूर्व जिलाध्यक्ष में विनोद सिंह , भीमदेव शर्मा, राजकुमार श्रीवास्तव, जिला मंत्री पप्पू सिंह, भूषण दीक्षित, गिरधारी सिंह, युवा अध्यक्ष घाटशिला रोहित परमार, हलधर नारायण शाह, ब्रह्मदेव शर्मा, राजकुमार श्रीवास्तव, विनोद सिंह, अनिल सिंह, हरेंद्र पांडे, अमिताभ सेनापति, भूपेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो, राहुल कुमार, चंदन सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र, अभिषेक झा, संदीप सिंह, विजय सिंह,रंजन सिंह,किरण सिंह, नीलू मछुआ,रीना सिंह,रानी गुप्ता,उषा सिंह,इंद्रजीत सिंह,कमलेश सिंह निर्भय सिंह, दिलीप सिंह,हरेंद्र पांडेय,कीड़ा भारती से ,विकास सिंह,सत्येंद्र सिंह फौजी,सत्यप्रकास सिंह,प्रदीप मुखर्जी,सुमित कुमार शर्मा ,मुन्ना सिंह,परशुराम सिंह,हरी सिंह राजपूत,कुस्तुभ राय,सतीश मुखी ,शुभम विश्वकर्मा,सुमन अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,पूर्व भाजयुमो नेता राजेश सिंह,सतनाम सिंह राधेश्याम सिंह पूर्व अध्यक्ष गोविंदपुर देवी ,ऋषि पांडे, अमित पाठक समेत अन्य लोग शामिल थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज बाजपेई ने किया जबकि संचालन अमर सिंह, सुमित श्रीवास्तव, लालचंद सिंह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र राय ने किया.



