जमशेदपुर : जमशेदपुर के हिंदू उत्सव समिति द्वारा हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर आयोजित विराट हिन्दू नववर्ष शोभा यात्रा का सफल आयोजन किया गया. समिति द्वारा आयोजित यह यात्रा डिमना चौक ट्रांसपोर्ट नगर से प्रारंभ होकर साकची सुभाष मैदान (आम बगान) तक जाकर समाप्त हुई, जिसमें पांच लाख से भी ज्यादा हिन्दू युवा व मातृशक्ति उपस्थित हुईं. हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस शोभा यात्रा में विभिन्न संगठन व हिन्दू समाज के लाखो हजारों युवाओं ने शिरकत कर इस कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का कार्य किया. (नीचे भी पढ़े)

भगवा पताखा से सजे हुए सैकड़ों झाकियों ने इस शोभा यात्रा को अभूतपूर्व बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जय श्री राम के नारों ने इस यात्रा को एक अलग ही स्वरूप प्रदान किया. हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे संगठन द्वारा प्रारंभ की गई यह नववर्ष यात्रा आज जमशेदपुर की पहचान बन चुकी है. शहर का बच्चा बच्चा इस यात्रा में शामिल होकर गौरव की अनुभूति करता है साथ ही साथ अपने संस्कृति को बेहतर रूप से समझने का अवसर भी प्राप्त करता है. इस नववर्ष यात्रा में शहर के लगभग सभी गणमान्य नागरिक पहुंचे ओर सभी ने यात्रा में शामिल होकर सुभाष मैदान तक युवाओं के साथ देते रहे नेताजी सुभाष मैदान में जब हिन्दू उत्सव समिति की यात्रा पहुंची तो मैदान पूरा भर चुका था जहाँ भारत माता की आरती हुई और फिर प्रसाद के बाद सभी अपने पाने घर गए. (नीचे भी पढ़े)

सभी कार्यकर्ता अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए ओर प्रशासन का सहयोग करते हुए डिमना चौक से निकला गया यात्रा जिसमे जनसैलाब उमड़ पड़ा और सम्पूर्ण मानगो जाम में फंस गया. चुकी हिन्दू उत्सव समिति के 200 कार्यकर्ता यातायात नियम पालन करने के लिए जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे थे तो ट्रैफिक उलझन की ज्यादा परेशानी नही हुई. डिमना चौक से निकली इस यात्रा में हिन्दू उत्सव समिति ने रामगढ़ का प्रसिद्ध डंका मंगवाया था जो समा बांध दिया रोड से देखने वाले लोग भी मंत्र मुग्ध हो गए. इस यात्रा में मुख्य भूमिका निभाई मानगो से उपेंद्र सिंह मस्तान, कविता परमार, अमृता मिश्रा, मंजू जी, मृत्युंजय सिंह, रवि प्रकाश, पवन, पिंटू, बापी पात्रों, बाला प्रसाद, अक्षय कौड़ा, पिंटू सिंह, अश्वनी, शुभम कुमार, अमित, शक्ति प्रामाणिक, धीरज, सुखदेव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने अपनी महत्ती भूमिका निभाई.



